ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

थाना के सामने किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, एरिया को लेकर हुआ विवाद

BEGUSARAI: अपने-अपने एरिया को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. थाने के सामने ही दोनों गुट आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे. इस बीच पुलिस पहुंची और

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: अपने-अपने एरिया को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. थाने के सामने ही दोनों गुट आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे. इस बीच पुलिस पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. यह घटना नगर थाना के पास की है. 

काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. किसी तरह से थानेदार और पुलिस कर्मियों ने दोनों गुट समझाया.  दोनों तरफ से जमकर मारपीट की घटना हुई. इसमें कई किन्नर घायल हो गए तो कई चोटिल हुए. इन सभी की मारपीट की घटना को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई. स्थिति यह थी कि आमलोग बीच-बचाव से भी परहेज कर रहे थे. 

आखिरकार दोनों गुट के किन्नर नगर थाने पहुंच गए. थानाध्यक्ष के लिए दोनों गुट को शांत करवाना चुनौती बन गई. एक पक्ष का नेतृत्व बबली नामक किन्नर कर रही थी. दूसरे गुट के किन्नरों का आरोप था कि बबली अपने सहयोगी किन्नरों के साथ आकर मारपीट की तो बबली गुट वाले भी दूसरे गुट पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे. थानाध्यक्ष ने सबको समझा बुझा कर शांत कराते हुए दोनों गुट का एरिया बांट दिया. इसमें तय हुआ कि बबली गुट वाले किन्नर ट्रैफिक चौक से कचहरी रोड के पश्चिम वाले एरिया और दूसरा गुट पूरब वाले क्षेत्र में बधाई मांगेंगे. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता