ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बेगूसराय में दो युवकों की मौत के बाद जमकर बवाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

BEGUSARAI : बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर बवाल किया है। सड़क पर लोग आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पहु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर बवाल किया है। सड़क पर लोग आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई है। लोगों का गुस्सा देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया है। लोगों के आक्रोश के बीच मौके पर तनाव बना हुआ है।


तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला जब अज्ञात वाहन ने दो बुलेट सवार युवकों को रौंद दिया जिससे  दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप की है।मृतक युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सन्नी साह और जगदीश साह के पुत्र जीतू साह के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी और जीतू बुलेट पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर आनंदपुर लौट रहे थे उसी दरमियान तेज रफ्तार ने अज्ञात वाहन उन्हें रौंद दिया जिससे उन दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आपस में दोनों चचेरे भाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह आए दिन दुर्घटना होती है लेकिन जिला प्रशासन कोई कठोर कार्रवाई नहीं करती है इसी कारण लगातार ओवरब्रिज पर दुर्घटना देखने को मिलता है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता