ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वायरल फोटो पर बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई: हथियार लहराने वाले प्राइवेट ड्राइवर की सेवा समाप्त

बेगूसराय में वायरल फोटो मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। हथियार के साथ दिखे प्राइवेट चालक को तुरंत सेवा से हटाया गया और मामले की जांच SDPO मंझौल को सौंपी गई।

बिहार
बेगूसराय एसपी ने लिया एक्शन
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक शख्स टी-शर्ट पहना और कंधे पर हथियार टांगे दिखाई दे रहा है। तस्वीर में सफेद रंग की एक बोलेरो भी नजर आ रही है। 


आरोप है कि जिसका तस्वीर वायरल हो रहा था, वो थाने का प्राइवेट चालक ललन यादव है। वर्दी और हथियार का रोब दिखाकर आम लोगों और वाहन चालकों को वह परेशान किया करता था। मामला सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। जांच में पता चला कि संबंधित गाड़ी के प्राइवेट ड्राइवर का नाम नंदन सहनी है। 


पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी ड्राइवर को सेवा से हटा दिया है। वही बोलेरो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR09 PA 0565 है, उसे भी थाने से हटा दिया गया है। इसकी जगह वाहन संख्या BR09 M 7996 के साथ संविदा पर ड्राइवर रुस्तम कुमार को चेरियाबरियारपुर थाने में प्रतिनियुक्त किया गया है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा SDPO मंझौल को सौंपा गया है। एसपी ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।