ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बेगूसराय में एक ही दिन दो दर्दनाक हादसों से हड़कंप! बूढ़ी गंडक में डूबने से युवक की मौत, कुएं में गिरने से युवती ने गंवाई जान

Bihar News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक ही दिन दो दर्दनाक हादसों ने इलाके को झकझोर दिया। एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवती की कुएं में गिरने से जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसरा...

बेगूसराय में एक ही दिन दो दर्दनाक हादसों से हड़कंप! बूढ़ी गंडक में डूबने से युवक की मौत, कुएं में गिरने से युवती ने गंवाई जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार का दिन दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं के कारण मातम में बदल गया. एक ओर बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर कुएं में गिरने से 28 वर्षीय युवती की जान चली गई. दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. दोनों परिवारों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है.


पहली घटना आँकोपुर भैरव स्थान स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है. मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के भुईंधारा गांव वार्ड संख्या-8 निवासी वाल्मीकि चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र संजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार संजय गुरुवार की सुबह स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी गया था. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, नाविक, परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे दिन उसकी तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला.


शुक्रवार सुबह नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में संजय का शव फंसा दिखाई दिया. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.


दूसरी घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है, जहां कुएं में गिरने से 28 वर्षीय राजवती कुमारी की मौत हो गई. वह कुंभी वार्ड संख्या-10 निवासी विष्णु देव सहनी की पुत्री थीं. परिजनों ने बताया कि राजवती शारीरिक रूप से दिव्यांग थीं और उनका बायां हाथ कटा हुआ था. करीब पांच वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन दो वर्ष बाद उनका तलाक हो गया था. इसके बाद से वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रह रही थीं. परिवार के अनुसार तलाक के बाद से वह मानसिक तनाव में भी रहती थीं.


शुक्रवार सुबह अचानक वह कुएं में गिर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.


बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट