ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

बिहार में आंधी-बारिश बनी काल: दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बेगूसराय में तेज आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दीवार गिरने से एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड पर अचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक की पहचान चट्टी रोड निवासी बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक आंधी-तूफान से बचने के लिए दीवार के पास खड़ा था, तभी तेज हवा के दबाव से दीवार अचानक ढह गई और वह उसके नीचे दब गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मलबे से बाहर निकाला और तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता