ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में STF–पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार ढेर

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार एनकाउंटर में मारा गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

bihar
मारा गया मोस्ट वांटेड नक्सली
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात व मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक दयानंद मालाकार लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में था और उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक व नक्सली मामले दर्ज थे। खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने नोनपुर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई।


पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दयानंद मालाकार को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की भी सूचना है। घटना के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।


इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व स्वयं बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कर रहे हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ देर शाम हुई, हालांकि एनकाउंटर को लेकर आधिकारिक विस्तृत बयान का अभी इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वरीय अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई को नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इससे जिले में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता