ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

थाने से जब्त जीप चोरी करने के आरोप में दारोगा सहित कई गिरफ्तार,अपने ही थाने के हाजत में बंद हुए SI सुजीत कुमार

बेगूसराय के मटिहानी थाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां टाउन थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सुजीत कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाने से जब्त जीप की चोरी की। इस घटना में उन्होंने जब्त जीप को चोरी कर उसकी जगह पुरानी जीप खड

थाने से जब्त जीप चोरी करने के आरोप में दारोगा सहित कई गिरफ्तार
Begusarai SI Sujit Kumar arrested in his own police station
© first bihar
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI CRIME NEWS: बेगूसराय के मटिहानी थाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां टाउन थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सुजीत कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाने से जब्त जीप की चोरी की। इस घटना में उन्होंने जब्त जीप को चोरी कर उसकी जगह पुरानी जीप खड़ी कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुजीत कुमार और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।


थाने से चोरी की गई जीप, बदल दी गई थी गाड़ी

मटिहानी थाना परिसर में जब्त कर रखी गई कमांडर जीप को सुजीत कुमार और उनके साथियों ने बदल दिया। चोरी में शामिल मटिहानी निवासी कारी सिंह, भोनू सिंह और थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे हुई जीप जब्त?

8 फरवरी को मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक पर एक कमांडर जीप ने साइकिल सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि दूसरी छात्रा, 18 वर्षीय शिमी कुमारी, की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया।


चोरी की साजिश और घटना की पूरी कहानी

सुजीत कुमार, जो फिलहाल नगर थाना बेगूसराय में कार्यरत हैं, लेकिन मटिहानी थाना परिसर में रहते थे, उन्होंने अपने पुराने संपर्कों का फायदा उठाकर इस चोरी को अंजाम दिया। रात 12 बजे के बाद, चुपचाप जीप को धक्का देकर बाहर निकाल लिया गया और उसकी जगह एक पुरानी जीप खड़ी कर दी गई। इस चोरी में उनके सहयोगी कारी सिंह, भोनू सिंह, ड्राइवर मोहम्मद जाकिर और अन्य तीन लोग शामिल थे।


कैसे खुला पूरा मामला?

थाना अध्यक्ष को जब इस गड़बड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई। फुटेज में पूरे घटना क्रम के सबूत मिल गए। इसके बाद, शनिवार को सुजीत कुमार, कारी सिंह, भोनू सिंह और मोहम्मद जाकिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता