ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय सदर अस्पताल में हुई कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच, पटना किया गया रेफर

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे हैं। बेगूसराय के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ हरेराम कुमार ने दी। इस बाबत उन्होंने बताया कि अब तक बेगूसर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे हैं। बेगूसराय के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ हरेराम कुमार ने दी। इस बाबत उन्होंने बताया कि अब तक बेगूसराय में कुल 9 संदिग्ध व्यक्ति मिले हैं जिनमे एक को बेहतर इलाज और जांच के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।


संदिग्ध मरीजों में मोहम्मद जावेद,मो सिराजुद्दीन नरानी, सिंटू कुमार,रिंकेश कुमार,शेख निशा,हुसैन अफन,सिकन्दर यादव और काजल पंडित और शामिल है।ये क्रमशः बोहान,शियान,जियांकसी,दुबई,सिंगापुर,कतर और सऊदी अरब से आये हैं। इम्तियाज बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पश्चिमी टोला निवासी मो0 अनवर का ढाई वर्षीय पुत्र बताया जा रहा है।


डॉ हरेराम कुमार ने बताया कि इस वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए एक अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है।लेकिन साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमारे  यहां जांच की समुचित व्यवस्था नहीं है जिस वजह से वैसे संदिग्ध मरीजों को बेहतर जांच के लिए पटना रेफर किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि वैसे इन सभी की जांच दिल्ली में ही की जा चुकी है और इस निर्देश के साथ भेजा गया है कि अपने जिलों में जाकर  इससे संबंधित अगर लक्षण मिलते हैं तो जिला के स्वास्थ्य केंद्रों में  संपर्क करें।


यहां के चिकित्सकों की माने तो यहां पीएचसी और सदर अस्पताल पूरी तरह से चौकस है।हालांकि किसी भी संदिग्ध का रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाया गया है। साथ ही वरीय चिकित्सकों ने यह भी कहा कि सर्दी खासी बुखार सांस लेने में अगर कठिनाई हो रही हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अविलम्ब सम्पर्क करें। मरीजों का कहना है कि सदर अस्पताल में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है बस खानापूर्ति की जा रही है।  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता