ब्रेकिंग
दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

भीषण सड़क हादसा: टेम्पो-ई-रिक्शा की टक्कर में महिला का हाथ कटा, कटे हाथ को लेकर अस्पताल पहुंचा पति

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में वीरपुर प्रखंड के पर्रा के समीप टेम्पो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में 30 वर्षीय गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के संजात पथ पर पर्रा के समीप टेम्पो और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल पत्नी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान पति मुकेश शर्मा कटे हुए हाथ को लेकर अस्पताल रवाना हुए।




मिली जानकारी के अनुसार, वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी गीता देवी टेम्पो से इलाज कराने बेगूसराय जा रही थीं। इसी दौरान पर्रा के समीप बेगूसराय की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा से टेम्पो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। 





हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। वहीं, ई-रिक्शा चालक के घटनास्थल से फरार होने की बात सामने आई है। 




पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घायल महिला की स्थिति और इलाज से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता