ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांग

बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने स्पीडी ट्रायल, 20 लाख मुआवजे और भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग की।

बिहार न्यूज
20 लाख मुआवजे की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के चर्चित चकिया गैंगरेप कांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को पूर्णिया सांसद सह कांग्रेस नेता पप्पू यादव बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिजनों से भी बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सांसद ने चिकित्सकों से पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित अस्पताल के कई चिकित्सक मौजूद रहे।


पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की बेटी के साथ जो हुआ है, उसने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने इस घटना की तुलना देश की चर्चित जघन्य घटनाओं से करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।


सांसद ने कहा कि पीड़िता के साथ दो बार अन्याय हुआ है। पहली बार अपराधियों ने और दूसरी बार व्यवस्था ने। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रारंभिक स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई गई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक कार्रवाई से न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए त्वरित और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया जरूरी है।


पप्पू यादव ने मांग की कि मामले की स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई कर सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार संगठनों और बड़े यूट्यूबरों से भी इस मामले में आवाज उठाने की अपील की।


इस बीच, सूत्रों के अनुसार मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकता है। जिले में इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई तथा न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।


भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर भी सरकार पर बरसे पप्पू यादव

बेगूसराय दौरे के दौरान सांसद पप्पू यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर भी बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में आम लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक तरफ बलात्कार, अपराध और जमीन माफियाओं का आतंक है, दूसरी तरफ महंगाई, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे माहौल में एनकाउंटर को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करना गंभीर चिंता का विषय है।


उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया से पहले किसी की जान चली जाना कई सवाल खड़े करता है। भरत तिवारी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।


पप्पू यादव ने दावा किया कि बिहार में हाल के वर्षों में हुए कई एनकाउंटर विवादों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने राज्य में अब तक हुए सभी एनकाउंटरों की न्यायिक जांच कराने की मांग की और कहा कि उच्च न्यायालय को भी इस पूरे मामले पर निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की।


सांसद ने कहा कि न्याय का आधार किसी व्यक्ति की जाति, धर्म या राजनीतिक पहचान नहीं, बल्कि संविधान और कानून होना चाहिए। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के वास्तविक मुद्दों को पीछे छोड़ दिया गया है, जबकि कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।


फिलहाल बेगूसराय गैंगरेप कांड और भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पप्पू यादव के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एक ओर गैंगरेप कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं, वहीं दूसरी ओर एनकाउंटर मामले को लेकर उठे सवालों ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता