ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: कोर्ट से घर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, NH-28 पर अज्ञात वाहन ने रौंदा

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में कोर्ट से लौट रहे विधान कुमार राय की NH-28 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस स्थित NH-28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बेगूसराय व्यवहार न्यायालय से तारीख कर अपने घर लौट रहा था।


मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस निवासी स्वर्गीय रामविलास राय के 32 वर्षीय पुत्र विधान कुमार राय के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि विधान कुमार राय किसी मामले में तारीख करने के लिए बुधवार को बेगूसराय कोर्ट आए थे। न्यायालय से काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरा देवस के समीप NH-28 पर पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विधान कुमार राय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।


बरौनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता