ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बेगूसराय के मुकेश सिंह बने लद्दाख के नए DGP, गांव में खुशी की लहर

बेगूसराय के मंझौल गांव निवासी मुकेश सिंह को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया DGP बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को बिहार के मैरिट की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

bihar
परिजनों में खुशी का माहौल
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मंझौल गांव में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। यहां के रहने वाले मुकेश सिंह को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही परिजनों में भी जश्न का माहौल है। ग्रामीण इसे बिहार की प्रतिभा और मेहनत की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।


बता दें कि मुकेश सिंह मंझौल गांव के बृजनारायण टोला निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता एक इंजीनियर थे और बोकारो स्टील प्लांट में एजीएम के पद पर कार्यरत रहे। मुकेश सिंह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई है।


दसवीं के बाद उन्होंने दिल्ली के आर.के. पुरम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद बोकारो स्टील प्लांट में अपनी पहली नौकरी ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रवेश किया।


जिसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर कैडर आवंटित हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग पूंछ जिले के मेंढर में एएसपी के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने रियासी, पुलवामा और जम्मू जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे एनएचआरसी और एनआईए में भी प्रतिनियुक्त रहे।


प्रोन्नति के बाद मुकेश सिंह डीआईजी बने और जम्मू-श्रीनगर सेक्टर में डीआईजी और एडीजीपी के पद पर कार्य किया। उन्होंने आईटीबीपी में भी आईजी और एडीजीपी के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में एडीजीपी के पद पर कार्यरत थे।


अब उन्हें प्रोन्नत कर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का डीजीपी नियुक्त किया गया है। गांव के बेटे की इस बड़ी उपलब्धि से मंझौल के लोग काफी खुश हैं। ग्रामीणों ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए मुकेश सिंह और उनके परिवार को बधाई दी। 

टैग्स