ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में तबलीगी जमात के शागिर्दों तक फैला कोरोना, दो मरीज पॉजिटिव

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. गुरुवार को भी बेगूसराय के दो युवकों का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. इ

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार कोरोना वायरस  संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. गुरुवार को भी बेगूसराय के दो युवकों का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हो गई है.

गुरुवार को जिस दो युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, वह भी बेगूसराय के रहने वाले हैं तथा तब्लीगी जमात के शागिर्द बताए जा रहे हैं. बता दें कि मंगलवार को दो युवकों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों का सैंपल जांच के लिए बुधवार को भेजा गया था,  जहां आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि आज दो युवकों का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है, सभी  संक्रमितों का इलाज चल रहा है.


 डीएम ने बताया कि मंगलवार को दो युवकों का कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था, जिसमें से अब तक दो का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है तथा इलाज के साथ-साथ कड़ी निगरानी करते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है. प्रभावित गांव में अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए अब घर-घर जांच की जाएगी. संबंधित क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है. लोगों को घर से निकलने से रोका जा रहा है. इधर दो और लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

रिपोर्ट आने के बाद डीएम समेत जिला प्रशासन की पूरी टीम गुरुवार की दोपहर उस गांव पहुंची और वहां सघन पूछताछ करते हुए लोगों को सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने लोगों से यह भी अपील की है कि लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है. लोग लॉकडाउन का पालन करें और अपने घर में सुरक्षित रहें.



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता