ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में मैट्रिक की कॉपी नहीं जांचने वाले 99 शिक्षक सस्पेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट

BEGUSARAI : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिय

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने वाले 99 शिक्षक-शिक्षिकाओं के निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा गुरुवार को जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से की गयी है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की धारा 9 एवं 10 में स्पष्ट है कि मूल्यांकन कार्य के कर्तव्य के पालन से इंकार करना दंडनीय अपराध है। लेकिन मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्ति के बावजूद बीपी उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र संख्या-125 के भाग संख्या-एक पर 99 शिक्षक-शिक्षिका मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हुए और जानबूझकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जिसके कारण इनके विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की सुसंगत धारा के तहत निलंबन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की किया गया है।


बता दें कि बुधवार को भी मूल्यांकन कार्य संबंधी आदेश का उल्लंघन करने वाले 417 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश संबंधित नियोजन इकाई को दिया गया था। योगदान नहीं करने वाले शेष शिक्षकों के भी निलंबन का आदेश जल्द ही संबंधित नियोजन इकाई को जारी किया जाएगा। बता दें कि बेगूसराय जिला में तीन लाख छह हजार 435 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जाना है तथा इसके लिए छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए तथा 1289 शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन इसमें से 285 शिक्षकों ने योगदान किया तथा 1004 शिक्षकों ने योगदान नहीं किया है।

बेगूसराय में मैट्रिक की कॉपी नहीं जांचने वाले 99 शिक्षक सस्पेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट

बेगूसराय में मैट्रिक की कॉपी नहीं जांचने वाले 99 शिक्षक सस्पेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट


बेगूसराय में मैट्रिक की कॉपी नहीं जांचने वाले 99 शिक्षक सस्पेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट

बेगूसराय में मैट्रिक की कॉपी नहीं जांचने वाले 99 शिक्षक सस्पेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता