ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेगूसराय : 6 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

BEGUSARAI : बेगूसराय में छह दिन से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई. घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहं पास की है. मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना

बेगूसराय  : 6 दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में छह दिन से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई.  घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहं पास की है. मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव निवासी रामप्रवेश महतो के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि अमन पिछले 6 दिन  से  लापता था. परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. आखिरकार परिजनों ने भगवानपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका.

मंगलवार की देर शाम युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और बुधवार की सुबह भगवानपुर में सड़क जाम कर दिया. गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्या हुई है. फिलहाल भगवानपुर थाने की पुलिस  घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं.