ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

55 साल का शख्स नाबालिग लड़की के साथ 3 माह तक करता रहा रेप, प्रेग्नेंट होने पर जान से मारने की दी धमकी

BEGUSARAI: 55 साल का शख्स एक नाबालिग लड़की के साथ तीन माह से रेप करता रहा है. किसी को बताने पर वह जाने से मारने की धमकी देता रहा. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो कहा कि वह किसी को नही

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: 55 साल का शख्स एक नाबालिग लड़की के साथ तीन माह से रेप करता रहा है. किसी को बताने पर वह जाने से मारने की धमकी देता रहा. जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो कहा कि वह किसी को नहीं बताए नहीं तो उससे परिवार को वह खत्म कर देगा. यह मामला मटिहानी थाना क्षेत्र का है. 

लड़की ने मारा थप्पड़

लड़की के परिजनों ने बताया कि उसके घर के बगल में ही आरोपी का खेत है. करीब साल से परिवार उसके खेत में मजदूरी करते आ रहे हैं. उसने बताया कि इसी आड़ में अकेले पाकर उसने मेरी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इकलौते भाई एवं पिता को जान से मारने एवं मरवाने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार यौनशोषण करते रहा और वह डर से सबकुछ झेलते रही.


मामला तब बिगड़ गया जब वह गुरुवार को भी वह धौंस देकर जबरदस्ती का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि आज लड़की ने गुस्से में आकर उसका विरोध की और उसका कॉलर पकड़ कर चिल्लाने लगी. उन्होंने कहा कि शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. तब घर वाले को घटना की जानकारी मिली. पीड़िता के पिता ने बताया है कि लड़की तीन माह की गर्भवती है. आनन फानन में लड़की के पिता एवं मां ने बेगूसराय महिला थाना पहुंच लिखित शिकायत करते हुए आरोपी रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के महना निवासी अनिल सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी है. वहीं  महिला थाना अध्यक्ष राजनंदनी कुमारी ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र से एक रेप करने की शिकायत आया है. पीड़िता को स्वास्थ्य जांच के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाही में जुट गई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता