ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों को मारने का काम शुरू, कई लोगों की ले चुके हैं जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों को मारने का काम आज से शुरू हो गया है। पटना से वन विभाग की टीम शूटर्स के साथ प्रभावित इलाके में पहुंची है। वन विभाग की टीम ने बछवारा प्रखंड के

बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों को मारने का काम शुरू, कई लोगों की ले चुके हैं जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों को मारने का काम आज से शुरू हो गया है। पटना से वन विभाग की टीम शूटर्स के साथ प्रभावित इलाके में पहुंची है। वन विभाग की टीम ने बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में करीब आधा दर्जन कुत्तों को मार गिराया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों में खुशी है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।


दरअसल, बछवारा प्रखंड में कुत्तों ने आतंक मचा रखा था। करीब आधा दर्जन पंचायतों में आवारा कुत्ते अबतक 10 लोगों की जान ले चुके है जबकि करीब 30 से ज्यादा लोगों को काट कर जख्मी कर चुके हैं। एसडीओ राकेश कुमार और तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पटना से पहुंची शूटर्स की टीम ने आदमखोर बने कुत्तों को मारने का काम कर रही है।


बता दें कि बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में आवारा कुत्ते खेतों में काम करने के दौरान कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन एक्शन में आई है। जिला प्रशासन की सूचना पर पटना से वन विभाग के साथ सूटर्स की टीम बुलाई गई है जो बहियार इलाके में कुत्तों के मारने का काम कर रही है। तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि दो-तीन दिनों तक अभियान चलेगा और सभी आदमखोर कुत्तों को मार कर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता