ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय: भतीजे को गहरे पानी में जाते देख बचाने गई बुआ, दोनों की डूबकर मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में बुआ और भतीजा की बलान नदी के जाम गड्ढे के पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बलान न

बेगूसराय: भतीजे को गहरे पानी में जाते देख बचाने गई बुआ, दोनों की डूबकर मौत
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में  बुआ और भतीजा की बलान नदी के जाम गड्ढे के पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बलान नदी घाट राजापुर के समीप की है. मृतक की पहचान राजापुर निवासी रंजीत महतो के पुत्र प्रियांशु कुमार और बिंदेश्वरी महतो के पुत्री कृती कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि प्रियांशु कुमार अपने दरवाजा पर गेंद खेल रहा था उसी दरमियान बगल में ही बलान नदी के जमा गड्ढे के पानी में गेंद चला गया.

 गेंद निकालने के लिए प्रियांशु वहां गया तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद कृति प्रियांशु को बचाने के लिए गड्ढे के पानी में कूद गई और वह भी गहरे पानी में चली गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को डूबते हुए देखा तो बचाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन बचा नहीं सके और दोनों डूब गए. स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव बरामद किया है.जानकारी मिलने के बाद मंसूरचक थाने के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता