ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बेगूसराय : करंट लगने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को किया जाम

BEGUSARAI : बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच 28 को जाम कर बवाल काटा है। घटना बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना इलाक

बेगूसराय : करंट लगने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को किया जाम
Editor
2 मिनट

BEGUSARAI : बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच 28 को जाम कर बवाल काटा है। घटना बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना इलाके के शोकहरा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था उसी वक्त हादसे का शिकार हो गया। 


मृतक मजदूर की पहचान बरौनी थाना इलाके के अमरपुर के रहने वाले इंद्रेश कुमार के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि इंद्रेश शोकहारा गांव में छत ढलाई का काम कर रहा था। ढलाई का काम खत्म होने के बाद जब ढलाई में इस्तेमाल मशीन को हटाया जा रहा था इसी दौरान बिजली की तार के चपेट में आ गया और उसकी वजह से इंद्रेश की मौत हो गई। 


इंद्रेश की मौत के बाद काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को तत्काल लोगों ने इसकी सूचना दी इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच 28 को काफी देर तक जाम रखा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता