ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, किन्नर की मौत पर भारी बवाल

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में एक किन्नर की मौत के बाद उसकी साथी किन्नरों ने भारी बवाल मचाया। हादसे में कई अन्य किन्नर

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, किन्नर की मौत पर भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में एक किन्नर की मौत के बाद उसकी साथी किन्नरों ने भारी बवाल मचाया। हादसे में कई अन्य किन्नर भी घायल हुए हैं। घटना से गुस्साए किन्नरों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। सड़क जाम के कारण एनएच पर काफी देर तर अफरा तफरी मची रही।


मृतक किन्नर की पहचान वाल्मीकि पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी किन्नर ऑटो पर सवार होकर बेगूसराय लौट रहे थे, तभी सिंघौल स्थित एनएच 31 के पास तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किन्नर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई किन्नर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही किन्नर समाज के लोग एकजुट होकर एनएच 31 को जाम कर दिया। कई थानों के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और सड़क जाम खत्म कराकर एनएच पर परिचालन को सामान्य कराया।


वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित एनएच 31 के पास की है। बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर गांव निवासी विभूति मिश्रा की 47 वर्षीय पत्नी दुर्गेश नंदिनी देवी चरचंदा पवनी को लेकर बंदुआर जाने के लिए मोहम्मदपुर स्थित एनएच 31 के पास ई रिक्शा पकड़ने के लिए आई थी, तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता