ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

भीषण रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, ट्रैक्टर ने दोनों को कुचला

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. ट्रैक्टर से कुचले जाने के कारण युवक की जान गई है. युवक

भीषण रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, ट्रैक्टर ने दोनों को कुचला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. ट्रैक्टर से कुचले जाने के कारण युवक की जान गई है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.


घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की है, जहां आकोपुर तारा टोला के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मृतक की पहचान आकोपुर निवासी अवनीश मिश्र (40) के रूप में की गई है. जबकि दीपक कुमार (32) गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.


बताया जाता है कि मृतक अपने साथी के साथ खेत से वापस अपने गावं लौट रहा था, तभी उसी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ओवरटेक के चक्कर में ठोकर मार दिया, जिससे अवनीश मिश्र की मौके पर ही हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सुचना मिलते ही चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.


घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोदावंदपुर में चल रहा है. वहीं मृतक के परिजन ने ट्रैक्टर चालत पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले की जाँच की जा रही है.