ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बेगूसराय में बदमाशों ने फिर 2 लोगों को मारी गोली, अपराधियों ने पुलिस का सांस लेना किया मुश्किल

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दो लोगों को गोली मार दी है. बीते दिन भी अपराधियों ने इस जिले में बड़ी वारदा

बेगूसराय में बदमाशों ने फिर 2 लोगों को मारी गोली, अपराधियों ने पुलिस का सांस लेना किया मुश्किल
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दो लोगों को गोली मार दी है. बीते दिन भी अपराधियों ने इस जिले में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके बाद से जिले में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे. एक बार फिर से बेगूसराय पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए अपराधियों ने लूटपाट के दौरान दो लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय बलिया थाना इलाके की है. जहां सदानंदपुर के पास अपराधियों ने दो मोटरसाइकिल सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया के रहने वाले विकास कुमार और रंजीत यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि विकास और रंजीत यादव एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लड़की देख कर बेगूसराय से वापस अपने घर फुलवरिया आ रहा था. उसी दरमियान सदानंदपुर के पास पहले से घात लगाए तीन के संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल घेरकर रोक दिया और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे. जब लूटपाट करने का विरोध करने लगा तो अपराधियों ने  दोनों युवक को गोली मार दी. 


गोली लगने से दोनों युवक वहीं पर घायल होकर गिर गए. अपराधी लूटपाट कर मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. जब गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति दोनों का नाजुक बनी हुई है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस घटना के बाद पुलिस चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है और अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी लगातार कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता