ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बेगूसराय में ATM से निकलने लगा नकली नोट, जांच में सामने आई बड़ी बात

BEGUSARAI : बेगूसराय के गढ़पुरा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिया वन एटीएम से 500 के जाली नोट निकलने लगा. जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत की और फिर शिकायत के बाद उसे सील कर दिया गया. </

बेगूसराय में ATM से निकलने लगा नकली नोट, जांच में सामने आई बड़ी बात
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के गढ़पुरा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिया वन एटीएम से 500 के जाली नोट निकलने लगा. जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत की और फिर शिकायत के बाद उसे सील कर दिया गया. 

शिकायत के बाद जब पुलिस ने एटीएम के अंदर रखे रुपयों की जांच की तो उसमें 500 के 97 जाली नोट बरामद किए गए. इसके बाद एटीएम को सील कर दिया गया है. दरसल 23 अक्तूबर को कोरियामा और हरकपुरा के दो युवकों ने गढ़पुरा बाजार की इंडिया वन एटीएम से एक-एक हजार रुपये निकाले थे. इस दौरान एक युवक को 500 के दो व दूसरे युवक को 500 के एक जाली नोट मिले.

इस बात का पता चलने पर दोनों युवकों ने इसकी जानकारी गढ़पुरा थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने गढ़पुरा बाजार के इंडिया वन एटीएम को सील कर दिया था. इसके बाद बुधवार को एटीएम के कर्मी की मौजूदगी में पुलिस ने एटीएम की तलाशी ली. इसके बाद स्टेट बैंक, गढ़पुरा में पुलिस ने सभी नोटों की गिनती एवं पहचान करवायी, जिमनें 97 नोट जाली मिले. पुलिस ने बताया कि एक्सिस बैंक, बेगूसराय से रुपया लेकर इस एटीएम में डाला गया था. एक ही सीरीज के दर्जनों नोट नकली मिले हैं. उन्होंने बताया कि इंडिया वन एटीएम के लोडर पृथ्वी कुमार और शिव पूजन ने 13 अक्तूबर को एटीएम में रुपये डाले थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत करनेवाले दोनों युवकों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.