ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बेगूसराय में अपराधियों ने कारोबारी पिता और बेटे को मारी गोली, एक की मौत

BEGUSARAI: अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी पिता और बेटे को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के पास की है.&nb

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी पिता और बेटे को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के पास की है. 

दुकान पर बैठे थे पिता और बेटे

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिता और बेटे दोनों दुकान पर बैठे हुए थे. इस दौरान ही लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. जिससे बेटे सौरभ कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.पिता भूषण प्रसाद साह गंभीर रूप से घायल हो गए. गंंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतक कपड़ा कारोबारी सौरभ कुमार जो कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड के रहने वाले थे.


तीन बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि पिता और बेटे दुकान पर ही बैठे थे उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी  दुकान पर आ गए और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर गोली मार दी.  गोलीबारी की घटना से बाद दुकानदारों ने सभी दुकान बंद कर दी. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि दो कपड़ा व्यवसायियों को अपराधियों ने गोली मारी है. जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता