ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेगूसराय में अगलगी की भीषण घटना, 58 घर जलकर खाक..लाखों का नुकसान

BEGUSARAI: बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के नौला चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक साथ कई घरों में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूच

बेगूसराय में अगलगी की भीषण घटना, 58 घर जलकर खाक..लाखों का नुकसान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के नौला चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक साथ कई घरों में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना भगवान थाना क्षेत्र के नौला स्थित मुसहरी टोला की है।


अगलगी की इस घटना में नौला निवासी राम पति देवी ,अंजू देवी, बदाम  देवी ,मोहम्मद मुस्तफा रेहना खातून ,नजरुल खातून ,अमीना खातून ,अनिल पासवान, रंजन पासवान ,पार्वती देवी, अंजली देवी कपिल देव पासवान, सबरूण खातून समेत कई लोगों का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण खाना बनाने के दौरान‌ चिंगारी का निकलना बताया जाता है। आग की लपटें इतनी तेज थी की आग पर  काबू पाना मुश्किल हो गया था। 


एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक झोपड़ीनुमा कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। घर में रखे नगद, गहना सहित कई सामान भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।  मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के अनुसार करीब 58 लोगों का घर इस अग्निकांड में जलकर खाक हो गया है। 


पीड़ित परिवारों में ज्यादात्तर दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। अगलगी की सूचना पाकर एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ अरुण कुमार निराला , सीओ भाई वीरेंद्र मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं उप प्रमुख सुबोध पासवान, मुखिया रिचा देवी मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार, वीरपुर पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह,पंसस प्रतिनिधि चंदन कुमार , पूर्व पंसस शंभू पासवान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता मुहैया की मांग की। अधिकारियों की टीम फिलहाल अग्निकांड पीड़ितों के सत्यापन और उनकी सूची तैयार करने में जुटी है। बेगूसराय में अगलगी की भीषण घटना, 58 घर जलकर खाक..लाखों का नुकसान

बेगूसराय में अगलगी की भीषण घटना, 58 घर जलकर खाक..लाखों का नुकसान


बेगूसराय में अगलगी की भीषण घटना, 58 घर जलकर खाक..लाखों का नुकसान

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता