ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

बेगूसराय में जितिया के दिन बड़ा हादसा, गुप्ता लखमिनिया बांध में नहाने के दौरान डूबे दो छात्र, SDRF का रेस्क्यू जारी

बेगूसराय के सिमरिया-2 में गुप्ता लखमिनिया बांध में स्नान के दौरान BA के दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। SDRF की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में जितिया के दिन बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को गुप्ता लखमिनिया बांध में नहाने गये दो छात्र गहरे पानी में समा गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दोनों युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया है। जितिया के दिन हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया-2 स्थित गुप्ता लखमिनिया बांध की है। डूबने वाले युवकों की पहचान बारो गढ़हरा के गोरियाही टोला निवासी रामप्रताप चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और बिरजू राम के 21 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त थे और बीए की पढ़ाई कर रहे थे।


स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए दोनों छात्र

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार की शाम करीब 5 बजे गुप्ता लखमिनिया बांध में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


घटना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची SDRF टीम

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन जारी रही। काफी प्रयास के बावजूद दोनों युवकों का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। SDRF के जवान पानी में दोनों छात्रों की तलाश कर रहे हैं।


परिजनों में मचा कोहराम

इधर, दोनों युवकों के डूबने की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की खबर से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम का माहौल है। फिलहाल SDRF की टीम दोनों छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ मौजूद है। रेस्क्यू अभियान के बाद ही दोनों युवकों के संबंध में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टैग्स