ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar News: मोहब्बत में धोखा! युवक ने झांसा देकर लड़की से रचाई शादी, फिर दलालों के हाथ 1 लाख में बेच दिया

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने पहले एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसे देह व्यापार के अड्डे पर बेच दिया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Bihar News: इश्क में धोखा कोई नई बात नहीं, लेकिन जब मोहब्बत के नाम पर किसी को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया जाए, तो यह समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बन जाती है। बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने पहले एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसे देह व्यापार के अड्डे पर बेच दिया।


दरअसल, करीब 9 महीने पहले पटना में रहने वाली एक नाबालिग लड़की की दोस्ती एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। युवती प्रेम में अंधी होकर अपने घर से भाग निकली और युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद युवक ने उसे बताया कि उसका एक "रिश्तेदार" बेगूसराय के बखरी क्षेत्र के मीरकलापुर गांव में रहता है और वह वहीं साथ रहेगा।


वहीं, घर किसी रिश्तेदार का नहीं, बल्कि एक सक्रिय देह व्यापार केंद्र था, जहां उस युवती को जबरन जिस्मफरोशी में धकेल दिया गया। इस अमानवीय घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस सक्रिय हुई। महिला थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष समेत एक विशेष टीम ने मीरकलापुर गांव स्थित एक घर पर छापेमारी की।


छापेमारी में पुलिस ने एक महिला और नाबालिग लड़की को बरामद किया। गिरफ्तार महिला की पहचान पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इस देह व्यापार रैकेट की मुख्य संचालिका है। पुलिस पूछताछ में नाबालिग लड़की ने जो खुलासे किए, वे हैरान कर देने वाले थे। उसने बताया कि कैसे वह प्रेम और शादी के नाम पर ठगी गई और फिर एक दलाल के रूप में कार्य कर रही महिला द्वारा बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल दी गई। लड़की के अनुसार, युवक ने शादी के कुछ ही दिन बाद उसे जबरन उस घर में छोड़ दिया और फिर गायब हो गया।


पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, ग्राहकों की सूची और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है। इस पूरे मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है, वहीं युवक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने संभावित मानव तस्करी और अंतरजिला गिरोह की भी जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मीडिया को बताया, “हम इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए तत्पर हैं। यह केवल एक मामला नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे का संकेत है। हम दोषियों को बख्शेंगे नहीं। यह मामला केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी मामला है। युवाओं को प्रेम और रिश्तों के नाम पर झांसे में लेकर उन्हें शोषण का शिकार बनाना एक गंभीर अपराध है, और ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए