ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बेगूसराय में बाढ़ के बीच दर्दनाक हादसा, 83 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News: बेगूसराय के मटिहानी क्षेत्र में 83 वर्षीय बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। स्थानीयों ने प्रशासन पर राहत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। नेताओं पर भी राजनीतिक बयानबाज़ी को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के भावानंदपुर घाट के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। शौच के लिए नदी किनारे गए 83 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश सिंह का पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए और डूबकर उनकी मौत हो गई। मृतक, रामदीरी पंचायत-2, भावानंद टोला, वार्ड-12 के निवासी थे।


घटना के समय लक्ष्मी सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। जब जगदीश सिंह पानी में गिरकर डूबने लगे, तो रामेश्वर सिंह ने उन्हें डूबते देखा और शोर मचाया। लक्ष्मी सिंह ने लाठी की मदद से उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज़ धारा में वे खुद भी बह गए। ग्रामीणों ने नाव के सहारे दोनों को बाहर निकाला। लक्ष्मी सिंह को बचा लिया गया, लेकिन जगदीश सिंह की जान नहीं बच सकी।


घटना के बाद इलाके में ग़म और गुस्से का माहौल है। सीपीई के राज्य परिषद सदस्य अनिल अंजान ने प्रशासन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव तक की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने सिर्फ़ कागज़ों पर तैयारियां की हैं। ज़मीन पर कोई राहत कार्य नहीं दिख रहा है।


उन्होंने बताया कि अब तक ज़िले में तीन लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन यह मानने को तैयार ही नहीं है कि बाढ़ आई है। लोग सांपों और जंगली जानवरों के बीच रहने को मजबूर हैं। अनिल अंजान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कल बाढ़ क्षेत्र का दौरा तो हुआ, लेकिन लोगों को हिंदू बनने की नसीहत दी गई। 


लोगों ने कहा कि यह वक्त इंसानियत की बात करने का है, ना कि सांप्रदायिक राजनीति करने का। यह बेहद शर्मनाक और ओछी राजनीति है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और सवाल किया कि जब नाव और राहत सामग्री तक उपलब्ध नहीं है, तो प्रशासन बाकी योजनाओं को कैसे लागू करेगा?

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता