ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

BIHAR: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन बेगूसराय में बवाल, बुलडोजर देखते ही लोग करने लगे पथराव, एक पुलिस कर्मी घायल

बेगूसराय में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान तीसरे दिन तनाव बढ़ गया। लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास प्रशासनिक टीम पर पथराव किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बिहार
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाा हटाने का काम सूबे में लगातार जारी है। हर जिले में बुलडोजर अभियान चलाया जा रहा है और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बेगूसराय में आज तीसरे दिन बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान आज बेगूसराय में पथराव किया गया जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गये। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया।   


बेगूसराय जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र स्थित लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के तीसरे दिन बुधवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। झुग्गी-झोपड़ी हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अचानक पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।


जानकारी के अनुसार, पिछले लगभग 50 वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर बड़ी संख्या में लोग बसे हुए थे, जिससे यातायात लगातार प्रभावित होता रहा। फ्लाईओवर और सिक्स-लेन सड़क निर्माण कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों, देसी शराब बनाने और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को पुलिस कई बार हिरासत में ले चुकी है।


गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद पूरे बिहार में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बेगूसराय में पिछले तीन दिनों से लगातार झुग्गी-झोपड़ी हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। पहले दिन से ही मामूली विरोध की घटनाएँ सामने आ रही थीं, लेकिन बुधवार को अचानक उग्र पथराव शुरू हो गया। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गईं और कुछ मौके पर ही बेहोश हो गईं।


घटना के बाद बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी गेट कपासिया चौक से लेकर जेल गेट तक अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हर हाल में हटाए जाएंगे।BIHAR: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन बेगूसराय में बवाल, बुलडोजर देखते ही लोग करने लगे पथराव, एक पुलिस कर्मी घायल  BIHAR: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन बेगूसराय में बवाल, बुलडोजर देखते ही लोग करने लगे पथराव, एक पुलिस कर्मी घायल  BIHAR: अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन बेगूसराय में बवाल, बुलडोजर देखते ही लोग करने लगे पथराव, एक पुलिस कर्मी घायल