ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: पेट्रोल पंप मालिक की बूढ़ी गंडक नदी में मिला शव, परिवार ने जताई साजिश की आशंका

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित इसफा पुल के पास की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित इसफा पुल के पास की है। मृतक की पहचान अन्नपूर्णा फ्यूल सेंटर, नावकोठी के मालिक 55 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ़ पिंटू सिंह के रूप में हुई। 


जानकारी के मुताबिकराकेश कुमार गुरुवार शाम चांदपुरा और इसफा क्षेत्र में तगादा कर रहे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह मछुआरों ने नदी में फंसी लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नावकोठी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


राकेश कुमार के परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें साजिशन बूढ़ी गंडक नदी में धकेला गया है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पत्नी अनुजा कुमारी, बेटियां स्वीटी व डॉ. सुहानी, पुत्र प्रिंस कुमार और भाई राजेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू सिंह स्थानीय स्तर पर “बड़का माथा” नाम से लोकप्रिय थे और समाज सेवा से भी जुड़े थे। शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुखिया राष्ट्रपति कुमार, जिला परिषद बताया जा रहा है कि राकेश कुमार उर्फ़ पिंटू सिंह “बड़का माथा” नाम से इलाके में चर्चित और लोकप्रिय थे। वे व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा से भी जुड़े रहे। उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और घर पर दर्शनार्थ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


इस संबंध में नावकोठी थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक थे, राकेश कुमार की डूबने से मौत हुई है। इस घटना को लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता