ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार को रौंदा : मौके पर ही दर्दनाक मौत : आक्रोशित परिजनों ने NH-31 को किया जाम

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक घर से बाजार जाने के लिए साइकिल से निकला था कि तभी तेज गति से आ रही

अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार को रौंदा : मौके पर ही दर्दनाक मौत : आक्रोशित परिजनों ने NH-31 को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक घर से बाजार जाने के लिए साइकिल से निकला था कि तभी तेज गति से आ रही टैंकर ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-31 को घंटों जाम कर दिया।


यह घटना नगर थानाक्षेत्र के अग्रसेन हॉस्पिटल के समीप एनएच-31 की है। मृतक की पहचान सिंघौल थानाक्षेत्र के उलाव वार्ड नंबर 3 के रहने वाले राम उदगार महतो के 33 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बाजार के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में रोशन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोशन हलवाई का काम करता था। मौत की खबर मिलते ही घटना से आक्रोशित परिजनों ने एनएच- 31 को जाम कर दिया। 


जिसके कारण यहां घंटों यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सड़क जाम होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और काफी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से बहाल कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर के चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स