ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अंगूठे का निशान लेने के बावजूद 3 महीने से नहीं मिला राशन, डीलरों पर मनमानी का आरोप, राशन घोटाला की आशंका जता रहे लोग

BEGUSARAI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन की घोषणा की थी लेकिन डीलरों की मनमानी के कारण गरीबों को तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड धारियों के अ

अंगूठे का निशान लेने के बावजूद 3 महीने से नहीं मिला राशन, डीलरों पर मनमानी का आरोप, राशन घोटाला की आशंका जता रहे लोग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन की घोषणा की थी लेकिन डीलरों की मनमानी के कारण गरीबों को तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड धारियों के अंगूठे का निशान भी ले लिया गया लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाने को राशन नहीं मिला। अब राशन कार्ड धारी रोज डीलरों के दुकान का चक्कर काटने को विवश है।


मामला बेगूसराय में वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के गारा सहित कई गांवों का है। जहां डीलरों ने राशन कार्ड धारियों के अंगूठे का निशान ले लिया। लेकिन थंब इंप्रेशन लेने के बाद भी इन्हे तीन महीने से राशन नहीं मिला। राशन के लिए लोग जन वितरण प्रणाली की दुकान का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब ये लोग डीलर के पास नहीं जाते होंगे। इन्हें देखते ही डीलर नौ दो ग्यारह हो जाता है। 


नौला पंचायत के गारा में दर्जनों राशन कार्ड धारियों ने फर्स्ट बिहार को बताया कि डीलर रामेश्वर ठाकुर राशन के लिए तीन महीने से दौड़ा रहा है लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन मांगने पर डीलर गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करता है और केस में फंसाने तक की धमकी देता है। आपूर्ति पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह सब खेल चल रहा है। गारा गांव की चंद्रकला देवी कहती है कि चार बार अंगूठे का निशान लिया लेकिन राशन एक बार भी नहीं दिया। 


डीलर रामेश्वर ठाकुर के यहां राशन के लिए जाते हैं वे हमेशा राशन की दुकान बंद ही रखता है। चंद्रकला का आरोप है कि मिट्टी मिलाकर घटिया राशन वितरण किया जाता है। इसके अलावे उसी गांव की रूपा देवी, क्रांति देवी, फुलिया देवी ,शिवकुमारी देवी,अवध किशोर दास समेत कई राशन कार्ड धारियों का भी यही कहना है। इन्हें आशंका है की कही डीलर राशन घोटाला तो नहीं कर रहा है। बता दें कि रामेश्वर ठाकुर का पूर्व में भी राशन वितरण में धांधली व गड़बड़ी के कारण दुकान का लाइसेंस रद्द हुआ था। वहीं इस संबंध में पूछने पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अंगूठे का निशान लेने के बावजूद 3 महीने से नहीं मिला राशन, डीलरों पर मनमानी का आरोप, राशन घोटाला की आशंका जता रहे लोग

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता