ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अमित शाह का बेगूसराय दौरा, राहुल-लालू-तेजस्वी पर साधा जमकर निशाना

उन्होंने विपक्षी इंडी गठबंधन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाई गई, जबकि किसी का आरक्षण आज तक खत्म नहीं किया गया।

बिहार
अमित शाह का बिहार दौरा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन और क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।


अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि चुनाव जीतने का आधार नेता नहीं, बल्कि बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से नरेंद्र मोदी को फिर से मजबूत बनाना है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 24 वर्षों से राज्य और देश की सेवा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गर्मी बढ़ते ही विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। हाल की राहुल गांधी की यात्रा को उन्होंने "घुसपैठियों को बचाने की यात्रा" करार दिया और आरोप लगाया कि राहुल और लालू यादव का वोट बैंक घुसपैठियों पर आधारित है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह दावा किया कि इस बार का चुनावी नतीजा इतना प्रचंड होगा कि तेजस्वी यादव अगली बार चुनाव लड़ने की हिम्मत भी नहीं कर पाएंगे। अमित शाह ने धारा 370 हटाने को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर को सदा के लिए भारत से जोड़ दिया है। साथ ही गरीबों के उत्थान, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया।


उन्होंने विपक्षी इंडी गठबंधन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाई गई, जबकि किसी का आरक्षण आज तक खत्म नहीं किया गया। अमित शाह ने बेगूसराय और आसपास के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हल्दिया एक्सप्रेसवे और कोलकाता एक्सप्रेसवे मुंगेर प्रमंडल से होकर गुजरेगा। गंगा नदी पर सिक्स लेन ब्रिज और राजेंद्र सेतु के जीर्णोद्धार का काम भी मोदी सरकार की उपलब्धि है।


सभा के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के घोटालों की याद दिलाई और कहा कि इस बार बिहार की जनता इतनी प्रचंड जीत दिलाए कि राहुल गांधी अन्य राज्यों में भी घुसपैठियों को बचाने का प्रयास बंद कर दें। वहीं चुनावी मौसम में भाजपा ने आम सभा के बजाय कार्यकर्ता सम्मेलन किया। 


चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज आम सभा की बजाय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका चुनावी आधार केवल बड़े नेता नहीं, बल्कि बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय समर्पित कार्यकर्ता हैं। नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी की जीत का असली कारण कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण है, जो घर-घर जाकर संगठन की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं। यही कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता