ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

18 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन रुका, कोरोना वैक्सीनेशन में लापरवाही का आरोप

BEGUSARAI: कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन में तेजी लाई गयी है साथ ही साथ प्रोटोकॉल का पालन भी कराया जा रहा है। इसे लेकर सरकार और जिल

18 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन रुका, कोरोना वैक्सीनेशन में लापरवाही का आरोप
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन में तेजी लाई गयी है साथ ही साथ प्रोटोकॉल का पालन भी कराया जा रहा है। इसे लेकर सरकार और जिला प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी इस वैश्विक महामारी को लेकर जारी आदेश को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसके कारण बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय के सभी 18 प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। 



बेगूसराय के सभी 18 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने पर सभी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने बताया कि कोविड-19 के टीकाकरण से संबंधित प्रतिवेदन दो प्रपत्र में प्रत्येक दिन शाम चार बजे तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन किसी भी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी ने अधूरा प्रतिवेदन भेजा। जिसके कारण जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप कोविड-19 का टीकाकरण नहीं होने के कारण चिंता व्यक्त की गई। इसके बाद भी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसके लिए रिमाइंडर भी किया गया लेकिन किसी ने भी इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। 

।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता