ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

10 मार्च को होने वाली थी शादी, सड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में कॉलेज से वापस जाने के दौरान बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा हादसे में गंभीर रूप से घ

10 मार्च को होने वाली थी शादी, सड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कॉलेज से वापस जाने के दौरान बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के पास एनएच 31 की है।


बताया जाता है कि खगड़िया जिले के कासिमपुर गांव निवासी केवल सिंह की पुत्री करिमा कुमारी अपनी चचेरी बहन करीना कुमारी और रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक के साथ बाइक पर सवार होकर बेगूसराय महिला कॉलेज में एडमिशन के लिए घर से निकली थी। तभी घर लौटने के दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार मार दी। जिसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।


इस हादसे में करिमा नामक छात्रा की मौत हो गयी। जबकि उसकी बहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाइक सवार युवक के बारे में कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई है।


बताया जाता है की करिमा कुमारी की शादी 10 मार्च को होने वाली थी उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल परिजन खगड़िया से बेगूसराय पहुंचे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता