ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

Begusarai News: ठंड से बचने के लिए रूम में जलावन छोड़कर सोने चला गया गार्ड, फिर नहीं उठा

BEGUSARAI: बेगूसराय में दम घुटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र

Begusarai News: ठंड से बचने के लिए रूम में जलावन छोड़कर सोने चला गया गार्ड, फिर नहीं उठा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दम घुटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एकासी टोल वार्ड 12 रहने वाले स्वर्गीय नित्यानंद सिंह के 48 वर्षीय पुत्र शशी रंजन उर्फ मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि शशी रंजन उर्फ मुन्ना सिंह देवना स्थित एक राइस मिल में गार्ड के रूप में काम करते थे। काम खत्म करके वो बीती रात अपने रूम में सोने के लिए चले गये। ठंड अधिक रहने के कारण वो रुम में ही जलावन छोड़कर सोने चले गये। जिसके कारण रुम में चारों तरफ धुआं फैल गया। चारों तरफ धआं फैलने के कारण दम घुटने से शशि रंजन उर्फ मुन्ना सिंह की मौत हो गई। 


राइस मिल में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत अन्नू कुमार ने बताया कि बीती रात शशि रंजन उर्फ मुन्ना सिंह खाना खाने के बाद वह अपने रूम में सोने के लिए चले गए थे। उन्होंने बताया कि जब सुबह में नींद नहीं खुली तो उन्हें जगाने गये तो देखा रूम के अंदर चारों तरफ धुआं फैला हुआ है और वह बेड के नीचे गिरा पड़ा था। आनन फानन में दरवाजा तोड़कर रूम के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि शशि की मौत दम घुटने से हो चुकी थी। 


फिलहाल इस घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रिफाइनरी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता