ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

Begusarai News: माता-पिता के सामने डूब गया जवान बेटा, कलश विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में विजयादशमी के दिन एक युवक अपने माता-पिता के सामने ही नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के बाद कलश को विसर्जन करने के लिए

Begusarai News: माता-पिता के सामने डूब गया जवान बेटा, कलश विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में विजयादशमी के दिन एक युवक अपने माता-पिता के सामने ही नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के बाद कलश को विसर्जन करने के लिए युवक अपने माता-पिता के साथ गंडक नदी के किनारे गया था जहां पैर फिसलने से वो नदी में ही डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनो के बीच कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गंडक नदी घाट की है।


मृतक की पहचान गोपालपुर वार्ड नंबर 8 के रहने वाले राम सोगराथ महतो के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आज दुर्गा माता का कलश विसर्जन करने के लिए अपने मां और पिता के साथ गोपालपुर गंडक नदी घाट गया था। कलश विसर्जन करने के दौरान ही शुभम कुमार का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। 


जिससे शुभम कुमार डूबने लगा। वही उसे डूबता देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सके और डूबने से शुभम की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर के द्वारा काफी मशक्कत के बाद शुभम के शव को गंडक नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता