ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, बालू लदे ट्रैक्टर में छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस डाल-डाल चल रही है तो शराब तस्कर पात-पात चल कर उनसे एक कदम आगे निकल जा रही है. बुधवार को पुलिस ने भारी मात्रा में बालू में छुपाकर ले जाया जा रहा शराब बराम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस डाल-डाल चल रही है तो शराब तस्कर पात-पात चल कर उनसे एक कदम आगे निकल जा रही है. बुधवार को पुलिस ने भारी मात्रा में बालू में छुपाकर ले जाया जा रहा शराब बरामद किया है. 

बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अवैध रुप से शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ने ट्रैक्टर पर बालू में छुपा कर ले जा रहे चार हजार बोतल से अधिक देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

तस्कर बालू के नीचे शराब छुपाकर नयागांव दियारा की ओर से नीमा चांदपुरा जा रहे थे. पुलिस ने लोहिया नगर थाना इलाके के  पनहांस चौक के पास गाड़ी को घेर लिया और थाने ले गई. जहां जांच के दौरान बालू के नीचे से हिट ब्रांड के 180 एमएल का 4075 बोतल बरामद किया गया है. बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख बताई जा रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता