ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना नयागांव थाना इ

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

घटना नयागांव थाना इलाके के कासिमपुर गांव की है. मृतक की पहचान माथर दियारा निवासी नरेश यादव के रूप में की गई है. हत्या के बाद से वार्ड सदस्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि वार्ड सदस्य नरेश यादव अपने गांव में ही कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने  उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 

मृतक नरेश यादव वार्ड नंबर 9 का सदस्य था. वहीं नयागांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक नरेश यादव भी अपराधी किस्म का व्यक्ति था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता