ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजर

बेगूसराय में थानेदार के वेतन पर लगी रोक, कोर्ट ने की सख्त कार्रवाई

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है बेगूसराय से जहां सिविल कोर्ट में सख्त कदम उठाते हुए नगर थानाध्यक्ष

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है बेगूसराय से जहां सिविल कोर्ट में सख्त कदम उठाते हुए नगर थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक लगा दी है. अगले आदेश तक नगर थाना के थानेदार अमरेंद्र कुमार झा की तनख्वाह पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. 


नगर थाना के कांड संख्या 421/ 2009 की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीश मिश्रा ने नगर थाना के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले के आरोपी नगर थाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति को लेकर कुर्की का आदेश जारी किया गया था. लेकिन कोर्ट के अधिपत्र पर नगर थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई.


कोर्ट कि ओर से 5 सितंबर 2019 को भेजे गए अधिपत्र की कार्रवाई की प्रतिवेदन मांगे जाने पर नगर थाना की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई. नगर थाना के इस लापरवाही को लेकर कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार अमरेंद्र कुमार झा के वेतन को अगले आदेश तक रोक दिया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता