ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

बिहार: स्वर्ण कारोबारी का बेटा बरामद, पिता से मांगी थी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

BEGUSARAI: स्‍वर्ण कारोबारी का अगवा बेटे को पुलिस ने 10 घंटे में बरामद कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने बेटे को छोड़ने के एवज में पिता से 1 करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी. गढ़ह

बिहार: स्वर्ण कारोबारी का बेटा बरामद, पिता से मांगी थी 1 करोड़ रुपए की फिरौती
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  स्‍वर्ण कारोबारी का अगवा बेटे को पुलिस ने 10 घंटे में बरामद कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने बेटे को छोड़ने के एवज में पिता से 1 करोड़ रुपए  फिरौती मांगी थी. गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के बारो बाजार एरिया से अगवा किया था. 

दो गिरफ्तार

पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के बेटे को और उसके दोस्‍त का दिनदहाड़े नकाबपोशों ने अपहरण कर लिया था. अपहरणकर्ताओं ने एक बच्चे को बाद में छोड़ दिया था और कारोबारी को बेटे को अपने साथ लेकर गए थे. 

कॉल कर मांगी थी फिरौती

अपहरणकर्ताओं ने कॉल किया था और छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपए मांगा था. स्वर्ण कारोबारी मुकेश ठाकुर के 14 साल के बेटे मोहित कुमार एवं उनके पड़ोसी राजा राम ठाकुर के रौशन ठाकुर का सुबह छह बजे अपहरण कर लिया गया था. दोनों रेलवे इंटर कॉलेज के मैदान में खेलने जा रहे थे. चार नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने दूसरे युवक रौशन ठाकुर को सिमरिया केबिन के पास मारपीट कर मोबाइल छीनकर छोड़ दिया और अपहरणकर्ता ने उसके मोबाइल से मोहित के पिता स्वर्ण व्यवसायी से एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की. 

विरोध में बाजार था बंद

इस घटना के बाद कारोबारियों ने बारो बाजार में सभी दुकान को बंद रखा था और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. दुकानदारों ने साफ तौर से कहा था कि बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करें और पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करें.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता