ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, गोली लगने से युवक की हालत नाजुक

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार हर्ष फायरिंग की घटना सामने आ रही है और पुलिस उसे रोकने में फिसड्डी साबित हो रही है. ताजा मामला जिले के मंझौल थाना इलाके की है, जहां हर्ष फायरिं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार हर्ष फायरिंग की घटना सामने आ रही है और पुलिस उसे रोकने में फिसड्डी साबित हो रही है. ताजा मामला जिले के मंझौल थाना इलाके की है, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. 

घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान मंझौल निवासी आनंदी चौधरी के बेटे नीतीश कुमार के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि नीतीश घर के ही बगल में शादी समारोह के दौरान गया था. तभी डीजे के गाने पर डांस कर रहा एक युवक फायरिंग करने लगा. तभी एक गोली डांस देख रहे नीतीश को लग गई और वह बेहोश होकर गिर गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही मंझौल थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता