ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर, 4 लोगों की मौत

BEGUSARAI: स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी टक्कर में स्कार्पियो सवार चार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना लाखो थाना क्षे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी टक्कर में स्कार्पियो सवार चार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31के समीप की है. 

इस घटना के बाद काफी देर तक एनएच 31 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा. इस घटना के बाद उस जगह देखने के लिए काफी भी जुड़ गई. मिली जानकारी के अनुसार लाखो ओपी क्षेत्र के आजाद नगर कासिमपुर में श्राद्ध कर्म हो रहा था. इसी क्रम में दही खत्म हो गया था. जिसमे 5 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर दही लाने के लिए गए हुए थे. जब सिंघौल ओपी क्षेत्र के रजौरा से दही लेकर वापस लौट रहे थे. तभी अचानक स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक की साइड में जाकर ट्रक में  जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. 

सभी मृतक की पहचान कासिमपुर के आजाद नगर निवासी स्व कापो राय के बेटे चीकू कुमार, कासिमपुर के ही निरंजन राय के बेटे पंकज कुमार और उनके दो रिश्तेदार बताये जाते हैं जबकि एक अन्य रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता