ब्रेकिंग
बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारशराबबंदी कानून के दुश्मन ! बक्सर से जहानाबाद तक एक ही कहानी...माफियाओं से सांठगांठ से लेकर वसूली कांड तक, आरोपी 'उत्पाद अधीक्षक' को क्लिनचिट देने का खेल हुआ बेनकाब...फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारशराबबंदी कानून के दुश्मन ! बक्सर से जहानाबाद तक एक ही कहानी...माफियाओं से सांठगांठ से लेकर वसूली कांड तक, आरोपी 'उत्पाद अधीक्षक' को क्लिनचिट देने का खेल हुआ बेनकाब...फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

BEGUSARAI :बेगूसराय में शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.&nbsp

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :बेगूसराय में शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो  वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

पहली घटना बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर के निकट की है. जहां बेटी के छठिहार में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिर्जापुर निवासी रामकिशन शाह के पुत्र अक्षय कुमार की शादी एक साल पूर्व सरौंजा में हुई थी. बेटी के छठिहार में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात वह अपने बाइक से ससुराल जा रहा थे, इसी दौरान हाजीपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 वहीं दूसरी घटना एनएच-31 के जिला मुख्यालय के लोहिया नगर गुमटी के समीप की है. जहां केला लोडेड पिकअप और बस की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर निवासी रामचंद्र दास पिकअप पर केला लोड कर बिहपुर से मुसरीघरारी जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता