ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अतिक्रमणकारियों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अतिक्रमणकारियों ने  पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर अपनी जान बचाई. लाठीचार्ज के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. फिलहाल स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है. 


वारदात जिले के छौड़ाही ओपी इलाके सावंत गांव की है. जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया. अतिक्रमणकारियों और पुलिस टीम के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज कर दिया. इस कार्रवाई में कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें छौड़ाही पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस लाठीचार्ज की घटना से इंकार कर रही है. हालांकि घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि पुलिस महिला और पुरुषों पर लाठियां बरसा रही है. 


सीओ सुमंत नाथ ने बताया कि नोटिस के बाद गुरुवार को भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी. बताया जाता है कि न्यायालय में दर्ज टीन नंबर 01/2017 देवकीनंदन प्रसाद बनाम सुरेश प्रसाद मामले में खाता 194, खेसरा 1134, 1137, 1138, 1178, 945, 952, 958, 955, 990 991 जमीन के स्वामित्व के संबंध में न्यायालय ने प्रथम पक्ष के पक्ष में फैसला दिया था. दूसरे पक्ष के लखन पासवान, बबलू पासवान आदि लोगों का कहना था कि न्यायालय के आदेश के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में अपील दायर किया गया था.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता