ब्रेकिंग
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर

बेगूसराय में पहले महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर मार दी गोली

BEGUSARAI: अपराधियों ने एक महिला को पहले धारदार हथियार से हमला किया. इसके बाद गोली मार दिया. महिला को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया हैं. घटना बेगूसराय जिले के तेघ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  अपराधियों ने एक महिला को पहले धारदार हथियार से हमला किया. इसके बाद गोली मार दिया. महिला को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया हैं. घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है.

यही भी पढ़ें:  सामान के साथ पिकअप वैन को लेकर भागे अपराधी, विरोध करने पर ड्राइवर को मारी गोली

महिला की स्थिति नाजुक

घायल महिला की पहचान गौरा निवासी भीखन महतो की पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रंजू देवी खेत में काम कर रही थी उसी दरमियान गांव की ही राहुल नामक युवक उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर कुछ लोग खेत के पास दौड़कर आए तो अपराधी वहां से मौके से फरार हो गया. इसकी सूचना घायल महिला परिजन को दी गई. मौके पर परिजन पहुंचकर आनन-फानन में उसके इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.

दो दिन से महिला का कर रहा था पीछा

परिजन का आरोप है कि गांव का ही राहुल नामक युवक 2 दिन से इस महिला को पीछा कर रहा था. आज वह जब वो काम करने के लिए खेत गई उसी दौरान गोली मार दी. फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को किस लिए गोली मारी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता