ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में छात्र की गला रेतकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बरौनी थाना इलाके की है. जहां अपराधिय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बरौनी थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी है. 

मृतक छात्र का शव सोमवार की सुबह जीरोमाइल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से मिला है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बरौनी थाना इलाके के असुरारी गांव निवासी अजय कुमार सिंह के बेटे शम्मी कुमार के रूप में की गई है. 

छात्र का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बरौनी थाना के समीप एनएच-28 को जाम कर दिया. मृतक के पिता का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शम्मी की हत्या कर दी है. 

बताया जा रहा है कि 8 मार्च को शम्मी स्कालरशिप का फार्म भरने कैफे गया था. उसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. बरौनी थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराने में जुटी हुई है, लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे हैं.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता