ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में BJP नेता की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या, दो साथियों को भी अपराधियों ने मारी गोली

BEGUSARAI: लॉकडाउन के बावजूद भी बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: लॉकडाउन के बावजूद भी बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं धीरज के दो साथियों को भी अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है. 

इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक युवक की पहचान कैथमा निवासी धीरज सिंह के रूप में की गई है वहीं घायल युवक की पहचान अनिल कुमार एवं बिट्टू कुमार के रूप में की गई है.

गोली मारकर भाग निकले अपराधी

बताया जाता है कि मृतक धीरज सिंह अपने सहयोगी अनिल कुमार के साथ खड़ा था उसी दरमियान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी फिर वहां से अपराधी भागने के दौरान रास्ते में ही बिट्टू को भी गोली मार दिया. गोली से तीनों घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दरमियां धीरज सिंह की मौत हो गई. वहीं बिट्टू एवं अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी क्यों तीनों व्यक्ति को गोली मारी है. एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि 3 व्यक्ति की गोली लगने की सूचना मिली है. यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अपराधी किस लिए तीनों व्यक्ति को गोली मारी है जांच की जा रही है. फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता