ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में राज्यरानी समेत 3 ट्रेनों को बंद समर्थकों ने रोका, एनएच 31 को किया बाधित

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका है. जिसके कारण रेल प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका है. जिसके कारण रेल परिचालन बाधित हो गई है. भीम आर्मी, जन अधिकार पार्टी, राजद और माले के कार्यकर्ता इस बंद का समर्थन कर रहे हैं. 


बेगूसराय में भारत बंद के दौरान सड़क को भी बंद किया गया है. रोड को बंद कर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं.  एनएच 31 को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है. बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी और गुवाहाटी जम्मूतवी सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद समर्थकों ने रोका है. बंद समर्थकों का कहना है कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए बंद बुलाया गया है. भीम आर्मी और उससे जुड़े संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण देने, भारतीय नागरिकता कानून और एनपीआर को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है.


प्रमोशन में आरक्षण और सीएए के विरोध में भीम आर्मी की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का असर आरा के आलावा पटना में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बेगूसराय समेत बिहार के विभिन्न जिलों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. भीम आर्मी के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है.  समें कई राजनीतिक पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों ने शामिल होने की सहमति दी है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता