ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय में अनानास बेचने फल मंडी पहुंची पुलिस, जानें पूरा रोचक मामला...

BEGUSARAI : बेगूसराय में लॉकडाउन के दौरान पुलिस का फल बेचने का रोचक मामला सामने आया है. बेगूसराय के सड़कों पर अचानक उत्पाद पुलिस अनानास बेचने फल मंडी पहुंच गई, जिसके बाद लोग चौक गए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में लॉकडाउन के दौरान पुलिस का फल बेचने का रोचक मामला सामने आया है. बेगूसराय के सड़कों पर  अचानक उत्पाद पुलिस अनानास बेचने फल मंडी  पहुंच गई, जिसके बाद लोग चौक गए.

पहले तो वहां मौजूद फल कारोबारी ने सोचा कि पुलिस किसी काम से यहां आई है, लेकिन बाद में पता चला ऐसा नहीं है. पुलिस  अनानास बेचने आई है. पिकअप वैन से अनानास को फलमंडी में उतारा गया और वहां मौजूद दुकानदारों से कहा गया कि कोई खरीदना चाहे तो खरीद ले. फिर उसे बेच दिया गया. 

इस बारे में अनानास बेचने पहुंची उत्पाद पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक पिकअप वैन में अनानास के नीचे छिपाकर अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की गई थी. उत्पाद अधीक्षक अजय शंकर सहाय ने बताया की अनानास के नीचे छिपाकर अवैध विदेशी शराब ले जायी जा रही थी. इस दौरान पिकअप वैन सहित अनानास को भी जब्त किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अनानास सड़ जाता इसलिए उसे बेचने का निर्णय लिया गया, ताकि सरकार को कुछ राजस्व प्राप्त हो जाए.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता